Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:बंथरा में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमले का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 2 views
पुश्तैनी जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:बंथरा में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमले का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बनी गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान पर बैठे कुलदीप पर हमला करने का आरोप बनी गांव निवासी कुलदीप कुमार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के रामकरन, उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन समादा निवासी रामदीन और मोहनलालगंज के शिवधारा निवासी लक्ष्मण वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। कुलदीप का आरोप है कि हमले में उनका सिर फट गया। शोर सुनकर बाहर आए उनके पिता रामलखन और मां विमला देवी को भी पीटकर घायल कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने थाने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पिता की जमीन को लेकर विवाद का आरोप दूसरे पक्ष के रामदीन ने बताया कि उनके पिता प्यारे लाल की तबीयत खराब होने पर उनकी बहन जमुना देवी हालचाल लेने गई थीं। आरोप है कि इस दौरान बड़े भाई रामलखन और उनके तीन बेटों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रामदीन के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें, उनकी पत्नी रामवती और परिवार के अन्य सदस्यों को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया गया। चार बेटों के नाम जमीन कराने का आरोप रामदीन ने आरोप लगाया कि करीब सात साल पहले रामलखन ने उनके पिता को बहला-फुसलाकर पूरी पुश्तैनी जमीन अपने चारों बेटों के नाम करा ली थी। अब वे जमीन देने से इनकार करते हैं। इसको लेकर कुछ कहने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan