crime
पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: पत्नी प्रीति ने ही गला घोंटकर की थी हत्या
पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा: पत्नी प्रीति ने ही गला घोंटकर की थी हत्या केएमबी ब्यूरो राजकिशोर फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम गुरैया सोहेलपुर में 11 सितंबर की रात शिवम उर्फ राहुल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में सिरसागंज पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति (26) को शेरपुरा तिराहा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि 11 तारीख की शाम पति शराब पीकर घर आया था, पहली मंजिल पर पति-पत्नी में विवाद हुआ और गुस्से में पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर मृतक की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर थाना सिरसागंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Read full article on Kmb News