Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

पति पर तीन तलाक, मारपीट का आरोप:कौशांबी में गर्भवती महिला ने एसपी से की शिकायत, न्याय की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
पति पर तीन तलाक, मारपीट का आरोप:कौशांबी में गर्भवती महिला ने एसपी से की शिकायत, न्याय की मांग
कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने 21 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कौशांबी को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला करीब सात माह की गर्भवती है और उसकी दो बेटियां भी हैं। 2019 में हुई थी शादी महिला के अनुसार, उसका विवाह 20 दिसंबर 2019 को थाना सैनी क्षेत्र के परास गांव निवासी मोहम्मद हसनेन पुत्र इब्ने हसन के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब सात वर्ष और दो वर्ष है। महिला का आरोप है कि पहली बेटी के जन्म के बाद से ही पति उसे ताने देने लगा था और दूसरी शादी करने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मारपीट के बाद वीडियो कॉल पर तीन बार तलाक बोलने का आरोप महिला ने शिकायत में बताया कि 24 जून 2026 को करीब 11 बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने नागपुर में रह रही महिला की मां को वीडियो कॉल किया। महिला का आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान पति ने तीन बार 'तलाक' बोलकर उसे घर से निकल जाने को कहा। इस दौरान गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। अगले दिन मां उसे मायके ले गईं महिला के मुताबिक, घटना के अगले दिन 25 जून को उसकी मां नागपुर से कौशांबी पहुंचीं। इसके बाद वह बेटी को अपने साथ सैयद सरावां स्थित मायके ले गईं। महिला का कहना है कि पति की लगातार प्रताड़ना के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। वीडियो के साथ एसपी से कार्रवाई की मांग महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र के साथ घटना से संबंधित एक वीडियो भी सौंपा है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan