Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पावर हाउस निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप:किशनगंज मे कनकई नदी के बालू और घटिया ईट के इस्तेमाल की शिकायत, जांच के आदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
पावर हाउस निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप:किशनगंज मे कनकई नदी के बालू और घटिया ईट के इस्तेमाल की शिकायत, जांच के आदेश
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड की डाकपोखर पंचायत में एक मामला सामने आया है। यहां नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के पास बन रहे पावर हाउस के काम में अनियमितता की शिकायत मिली है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव मोहन सिंह और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास ने आरोप लगाया है कि निर्माण में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इसमें कनकई नदी के लोकल बालू, घटिया ईंट और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली इसके अलावा, निर्माण वाली जगह पर योजना से जुड़ा कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकारी पैसे से हो रहे काम में गुणवत्ता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले पर सिविल एसडीओ शेखर कुमार ने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिली है। पंचायत सरकार भवन में मजदूरों को ठहराया जा रहा उन्होंने कहा कि मौके पर दो ट्रैक्टर कनकई नदी का बालू और तीन नंबर ईंट के इस्तेमाल की शिकायत सामने आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण में लगे मजदूरों को नए बने पंचायत सरकार भवन में ठहराया जा रहा है। इससे भवन परिसर में गंदगी फैल रही है। लोगों ने पंचायत सरकार भवन को साफ-सुथरा रखने और सरकारी भवन के सही इस्तेमाल के लिए भी जरूरी कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan