Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

PET परीक्षा के मद्देनजर कल बंद रहेंगे स्कूल:मुरादाबाद में DM ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
PET परीक्षा के मद्देनजर कल बंद रहेंगे स्कूल:मुरादाबाद में DM ने नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया
PET परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद के डीएम अनुनय झा ने जिले में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर काे अवकाश घोषित किया है। मुरादाबाद में दो पालियों में PET की परीक्षा होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। परीक्षा केंद्रों को सेक्टर और जोन में बांटकर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। ताकि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराया जा सके। अभ्यर्थियों काे सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। इस बैठक के बाद ही शुक्रवार को स्कूलों में एक दिवस का शैक्षणिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, जिन स्कूलाें को PET परीक्षा का एग्जाम सेंटर बनाया गया है उनमें तैनात किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों को इस अवकाश का कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें समय से संबंधित स्कूलों में उपस्थित होकर PET परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan