Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

PM का जन्मदिन, दीये बांटने जा रहे कर्मचारी की मौत:उज्जैन के उन्हेल में ट्रक ने रौंदा, पीछे बैठी आंगनवाड़ी सहायिका भी घायल; VIDEO

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 2 views
PM का जन्मदिन, दीये बांटने जा रहे कर्मचारी की मौत:उज्जैन के उन्हेल में ट्रक ने रौंदा, पीछे बैठी आंगनवाड़ी सहायिका भी घायल; VIDEO
उज्जैन के उन्हेल शहर में उन्हेल-नागदा रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक हादसे में 55 साल के उन्हेल नगर परिषद कर्मचारी बाबूलाल परमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार आंगनवाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक नगर परिषद कर्मचारी और घायल आंगनवाड़ी सहायिका उन्हेल के ही किसी वार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाम को दीपोत्सव के लिए दीये वितरित करने जा रहे थे, मौके पर दीये बिखरे हुए मिले हैं। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल परमार बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाबूलाल परमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल सोनम माली को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की दो तस्वीरें देखिए- चालक मौके से भागा हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उन्हेल पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सीसीटीवी आया सामने यह पूरा हादसा CCTV फुटेज में कैद हो गया है। फुटेज में दिख रहा है कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan