Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल: मोदी

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 5 views
पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल: मोदी
पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल: मोदी एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से विपक्ष पर निशाना, बोले- विरोध पक्ष अब अवरोध पक्ष बन गया; नक्सलवाद की कमर टूटी, लेकिन दिमागी नक्सलियों से खतरा बरकरार अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने देश की 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत के वर्तमान स्वरूप की नींव रखी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध पक्ष अब अवरोध पक्ष बन गया है। देश जब भी बड़े फैसले लेता है तो बाधाएं खड़ी की जाती हैं, लेकिन भारत अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मां भारती की संतानों को आपस में लड़वाने के प्रयास हो रहे हैं। सोशल मीडिया को हथियार बनाकर देश के खिलाफ इस्तेमाल करने की साजिशों से भी सतर्क रहने की जरूरत है। नक्सलवाद की कमर टूटी, दिमागी नक्सलियों से खतरा मोदी ने कहा कि देश में नक्सलवाद और माओवादी आतंक की कमर तोड़ी जा चुकी है, लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। उनके मुताबिक वर्ष 2015 में देश के 126 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, जबकि मार्च 2026 तक कोई भी जिला नक्सल प्रभावित नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि हिंसा से प्रभावित रहे जिले अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होंगे। तब तक भारत को सशक्त, समर्थ और विकसित राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए देशवासियों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध, संसाधनों के संकट और सप्लाई चेन में बाधाओं के बीच राष्ट्रीय एकता ही देश को मजबूती देगी। गरीबी और सामाजिक सुरक्षा पर गिनाईं उपलब्धियां मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 25 करोड़ से भी कम लोगों के पास सामाजिक सुरक्षा का कवच था, जबकि आज 100 करोड़ लोगों को इससे जोड़ा जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है। मुफ्त राशन और बीमा योजनाओं से भी करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने के प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। 400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा भी किया।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan