Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छठी मंजिल से कूदी MBA स्टूडेंट; चुनाव जीत के 12 घंटे बाद दिया इस्तीफा; DSP-ASI का सिर फोड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छठी मंजिल से कूदी MBA स्टूडेंट; चुनाव जीत के 12 घंटे बाद दिया इस्तीफा; DSP-ASI का सिर फोड़ा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एमबीए की छात्रा अपनी यूनिवर्सिटी की छठी मंजिल से कूद गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एमबीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला (23) ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का कुछ दिन पहले ही जॉब प्लेसमेंट हुआ था। हादसे से कुछ सेकंड पहले वह दोस्तों से खुश होकर बात कर रही थी, फिर क्लास से निकलकर ऊपर चली गई थी। पूरी खबर पढ़ें 2. शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर भी एपीओ एक ही कंपनी से 40 विला खरीदने के मामले में एसीएस शिखर अग्रवाल के बाद उनकी पत्नी IPS प्रशाखा माथुर को भी एपीओ कर दिया गया है। एक दिन पहले ही शिखर के खिलाफ इस मामले में एसीबी जांच के आदेश दिए गए थे। एसीबी ने मामले में प्राथमिक इंक्वायरी (PE) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें 3. पूर्व सांसद की बहू हारी चुनाव, मां-बेटी बनीं सरपंच बांसवाड़ा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद मानशंकर निनामा की पुत्रवधू लक्ष्मी देवी कानजी गढ़ा पंचायत में सरपंच का चुनाव हार गईं। वहीं बांसवाड़ा के तलवाड़ा पंचायत समिति की वांका ग्राम पंचायत से संतु देवी और गनोड़ा पंचायत समिति की बड़लिया ग्राम पंचायत से उनकी बेटी रेखा कटारा सरपंच बनीं। झालावाड़ की खानपुर पंचायत समिति की मरायता ग्राम पंचायत में वार्ड-2 से नवनिर्वाचित वार्ड पंच श्रीनाथ नागर ने जीत के 12 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. एक महीने में सोना 10700 और चांदी 44 हजार रुपए सस्ती दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। राजस्थान में 30 दिन में स्टैंडर्ड सोना 10 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 44 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें 5. चुनाव हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने किया पथराव, DSP-ASI का सिर फोड़ा अलवर में राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजपुरबड़ा गांव में शनिवार सुबह सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव में DSP देशराज कुलदीप और ASI कामम खान का सिर फूट गया। दो कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. मां और 16 साल के बेटे ने किया सुसाइड जैसलमेर में मां-बेटे ने सुसाइड कर लिया। मां का शव घर में ग्राउंड फ्लोर के कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका था। वहीं 16 साल के बेटे का शव फर्स्ट फ्लोर के कमरे में रस्सी से बने फंदे से लटका था। घटना शहर कोतवाली थाना इलाके की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में शनिवार दोपहर 12:30 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें 7. गहलोत बोले- एसीबी में एक महिला अफसर सुपर डीजी पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आईएएस शिखर अग्रवाल के एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में सरकार पर सवाल उठाते हुए सीएम पर तंज कसा है। गहलोत ने शिखर अग्रवाल केस की एसीबी से निष्पक्ष जांच होने पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा- एसीबी डीजी दबाव में हैं। एसीबी में एडीजी स्तर की एक महिला अधिकारी हैं। सुपर डीजी वही हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. बेकाबू डंपर घर में घुसा, सो रही मां-बेटी की मौत डूंगरपुर में बेकाबू डंपर सड़क किनारे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में कमरे में सो रही सुशीला (45) और उनकी बेटी राधिका (15) की मौत हो गई। बेटा महेंद्र और बरामदे में सो रहे पति विनोद घायल हो गए। हादसा सागवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 927ए पर गलियाकोट पुल के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. PTI मंदोदरी चौधरी अब कहलाएंगी रुद्र जाट कोटा के शिक्षा विभाग में कार्यरत PTI मंदोदरी चौधरी (29) का नाम अब रुद्र जाट होगा। राज्य सरकार ने उन्हें लिंग परिवर्तन और नाम बदलने की अनुमति दे दी है। इसके बाद सरकारी सेवा रिकॉर्ड में भी उनका नाम और लिंग बदला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. दिवाली से पहले रवि पुष्य नक्षत्र 8 नवंबर को दीपावली है और इससे पहले रविवार (1 नवंबर) को खरीदारी और नए काम की शुरुआत करने का शुभ योग रवि पुष्य नक्षत्र है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan