Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रोडरेज के बाद फायरिंग करने वाला एक गिरफ्तार:थाने के पास 2 कारों की टक्कर पर चलीं गोलियां, दोनों गाड़ियां जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
रोडरेज के बाद फायरिंग करने वाला एक गिरफ्तार:थाने के पास 2 कारों की टक्कर पर चलीं गोलियां, दोनों गाड़ियां जब्त
शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 14 सितंबर को वर्मा मार्केट के पास दो कारों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। घटना कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मंगलवार दोपहर 2 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, ऋषभ गर्ग और अशोक कुमार के बीच वाहनों की टक्कर को लेकर कहासुनी हुई थी। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात दोस्तों के साथ ऑर्चिड होटल से घर लौट रहा था। भगत जी स्वीट्स के पास उसकी किया अल्टोस कार की वैगनआर से हल्की टक्कर हो गई। दोनों पक्षों ने वाहन रोक दिए। आरोप है कि वैगनआर सवार व्यक्ति ने ऋषभ के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बेटे और अन्य युवकों को बुलाने का आरोप शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे और अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। काले रंग की स्कॉर्पियो-एन से पहुंचे एक युवक ने पिस्टल से उनकी ओर फायरिंग की। ऋषभ और उसका साथी बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना है कि मौके पर हुई फायरिंग की जांच की जा रही है। नौ कुआं मोड़ तक पीछा कर मारपीट का आरोप ऋषभ के मुताबिक, फायरिंग के बाद वह और उसका साथी वहां से निकल गए। घर जाते समय नौ कुआं मोड़ पर आरोपियों ने पीछा कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि यहां लात-घूंसों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अशोक गिरफ्तार, दो वाहन जब्त पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय देवराज सिंह निवासी टिटोली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वैगनआर कार संख्या UP-12-H-3938 और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की KIA कार जब्त की गई। अन्य आरोपियों और हथियारों की तलाश पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। अंकित बालियान हत्याकांड के बाद फिर फायरिंग से सनसनी शहर के बीच हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर मारे जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसी बीच कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर फायरिंग की घटना से शहर में फिर सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रोडरेज के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan