Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

राहुल गांधी हिंदू को नजरअंदाज कर राजनीति नहीं कर सकते:बृजभूषण बोले- ऐसा करने वालों का राजनीतिक परिणाम ‘जीरो’ रहेगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 5 views
राहुल गांधी हिंदू को नजरअंदाज कर राजनीति नहीं कर सकते:बृजभूषण बोले- ऐसा करने वालों का राजनीतिक परिणाम ‘जीरो’ रहेगा
गोंडा में कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार दोपहर 2 बजे मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता, संविधान की लाल किताब और हनुमान जी की गदा दिखाने, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के 2027 में कांग्रेस की मजबूती वाले बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। बृजभूषण शरण सिंह ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट में जितेंद्र मिश्रा को सीईओ बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जितेंद्र मिश्रा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अच्छा काम किया था, लेकिन अयोध्या की परिस्थितियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि यहां ‘गुप्त शत्रु’ हैं, इसलिए नए सीईओ को सावधानी से काम करना होगा। ‘हिंदू समाज को नजरअंदाज कर राजनीति नहीं कर सकते’ राहुल गांधी द्वारा संविधान की लाल किताब और हनुमान जी की गदा दिखाए जाने को लेकर बृजभूषण ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति या दल हिंदू समाज और हिंदू देवी-देवताओं को नजरअंदाज करके नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का राजनीतिक परिणाम ‘जीरो’ रहेगा। राहुल गांधी की नागरिकता पर बोले- यह कोर्ट का फैसला राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर दायर अपील खारिज होने पर बृजभूषण ने कहा कि इस पर कटाक्ष करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अदालत का फैसला है और राहुल गांधी अभी नेता प्रतिपक्ष और सांसद हैं। नेपाल के भारत-चीन संबंधों पर भी बोले नेपाल की प्रधानमंत्री द्वारा भारत और चीन दोनों की तारीफ किए जाने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि भारत हमेशा नेपाल के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है। दोनों देशों के बीच लोगों का आना-जाना और मिली-जुली संस्कृति है। उन्होंने चीन की गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए हाल में छोड़े गए पानी को लेकर चल रही एक अफवाह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा है कि इसमें चीन का षड्यंत्र हो सकता है, लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं करते। इमरान मसूद के बयान पर बोले- समय बताएगा कौन कितना मजबूत कांग्रेस नेता इमरान मसूद के 2027 में कांग्रेस के मजबूत होने के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि हर राजनीतिक दल और नेता खुद को मजबूत बताता है। आने वाले समय में पता चलेगा कि कौन कितना मजबूत है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan