Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राजेश राम बोले- भाजपा ने दलितों का अपमान सबसे ज्यादा किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राजेश राम बोले- भाजपा ने दलितों का अपमान सबसे ज्यादा किया
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित ‘शुद्धीकरण’ विवाद में आज बिहार कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित सभी कार्यकर्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। इस विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर सभी ने विरोध किया। वहीं, आरक्षण को मुद्दे को लेकर लगातार आ रहे बयान पर राजेश राम ने कहा कि जीतन राम मांझी दबाव में ऊलुल-जुलुल बोल रहे हैं। भाजपा और आरएसएस ने जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जो एक दलित परिवार से आते हैं हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद भाजपा और आरएसएस वालों ने जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की है। हल्द्वानी में एक दलित का कार्यक्रम हुआ और उसके बाद वह मैदान अपवित्र हो गया। इस मुद्दे को लेकर पूरे देश के दलित वर्गों में काफी आक्रोश है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके कई उन घटनाओं को उजागर किया जहां दलितों के मंदिर जाने के बाद उसे धोया गया। यहां तक की राष्ट्रपति भी जिस मंदिर में गई थी, उसे भी पवित्र करने के लिए धोया गया। भाजपा की सत्ता में दलितों का अपमान सबसे ज्यादा हुआ भाजपा जब से 2014 से आई है दलितों का संविधान खत्म करने में लगी हुई है। भाजपा ने एक बड़ी साजिश के तहत दलित नेताओं को अपमानित करने का बीड़ा उठाया है। जब राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया तो उन पर FIR किया गया। अगर चुनाव से दलितों के अपमान को जोड़ा जा रहा है, तो यह भी अपने आप में अपराधिक घटना है। जिस समय जीतन राम मांझी मंदिर में गए और उसे धोया गया तो उस वक्त तो कोई चुनाव नहीं था। भाजपा की सत्ता में दलितों का अपमान सबसे ज्यादा हुआ है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan