Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

राजगढ़ में जनविश्वास शिविर, हितग्राहियों को मकानों की रजिस्ट्रियां सौंपीं:डूबने से मौत के दो मामलों में सहायता मंजूर; विधायक और कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
राजगढ़ में जनविश्वास शिविर, हितग्राहियों को मकानों की रजिस्ट्रियां सौंपीं:डूबने से मौत के दो मामलों में सहायता मंजूर; विधायक और कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
राजगढ़ के मंगल भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। विधायक अमर सिंह यादव और कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे लोगों से बातचीत की। शिविर में अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। कलेक्टर ने अधिकारियों से आवेदनों की स्थिति पूछी और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और हर पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्रियां शिविर में स्वामित्व योजना के तहत बनेसिंह, हरिनारायण, प्रेमसिंह, अमृतलाल, अर्जुन, बीरम सिंह तंवर और कैलाशचन्द्र सहित अन्य हितग्राहियों को उनके मकानों की रजिस्ट्रियां सौंपी गईं। योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में मकानों का रिकॉर्ड तैयार कर मालिकों को कानूनी दस्तावेज दिए जाते हैं। इससे संपत्ति पर उनके अधिकार को दस्तावेजी आधार मिलता है। उद्यमियों ने साझा किए अनुभव शिविर में उद्यम संवाद भी आयोजित किया गया। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कारोबार शुरू करने वाले हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता से उन्हें कारोबार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। डूबने से मौत के दो मामलों में आर्थिक सहायता मंजूर ग्राम मोतीपुरा निवासी धन सिंह की पत्नी कैलाशी बाई और ग्राम आम्बा निवासी चन्दर की बेटी राधिका की पानी में डूबने से मौत हुई थी। दोनों मामलों में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता मंजूर की गई। कार्यक्रम में एसपी अमित तोलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan