crime
रिजल्ट में गड़बड़ी पर छात्रों ने खुद पर छिड़का पेट्रोल:सीवान कॉलेज में तोड़फोड़, SDO-SDPO के सामने शुभवंती इंस्टीट्यूट में हंगामा-नारेबाजी
सीवान के शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप को लेकर शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की। सुबह से जारी विरोध-प्रदर्शन के करीब पांच घंटे बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ समेत करीब दर्जनभर थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे। प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें... छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्या सुनने के बजाय निजी कॉलेज प्रबंधन का पक्ष ले रहा है। इसी दौरान एक छात्र ने एसडीओ और एसडीपीओ के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस और मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात इसके बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया और कॉलेज परिसर में फिर से तोड़फोड़ शुरू हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से छात्रों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar