Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर खुला यातायात निरीक्षक कार्यालय:एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने किया उद्घाटन, जाम नियंत्रण में मिलेगी मदद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर खुला यातायात निरीक्षक कार्यालय:एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने किया उद्घाटन, जाम नियंत्रण में मिलेगी मदद
गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर यातायात निरीक्षक कार्यालय शुरू किया गया है। शुक्रवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने फीता काटकर इस नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी और यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन शहर का तेजी से बढ़ता इलाका है। यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था पर ठीक से नजर रखने और लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करने की जरूरत थी। इसी मकसद से चौराहे पर यह यातायात निरीक्षक कार्यालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से इलाके की यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखना और मौके पर ही समस्याओं को सुलझाना आसान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात पुलिस की पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित और आसान सफर देना है। पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर रहते हैं ताकि वाहन चालकों को जाम, यातायात नियमों, पार्किंग या डायवर्जन जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस नए कार्यालय से इलाके में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को भी फायदा मिलेगा। ड्यूटी के समय उन्हें धूप और बारिश से बचने के लिए एक सुरक्षित जगह मिलेगी, जिससे वे अपनी जिम्मेदारी और अच्छे से निभा पाएंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें वाहन चालकों और आम नागरिकों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपनी गाड़ी सही जगह पर खड़ी करें और सड़क पर बेवजह जाम न लगाएं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यालय से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की यातायात से जुड़ी शिकायतों को भी तुरंत निपटाया जा सकेगा। पुलिस को उम्मीद है कि यह कार्यालय शुरू होने से इलाके में जाम की समस्या को कंट्रोल करने और यातायात नियमों का ठीक से पालन कराने में मदद मिलेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan