Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
business

राजस्थान के 3,319 पार्कों का डेटाबेस तैयार:हाईकोर्ट में सरकार ने पेश किया प्लान; उम्मेद उद्यान के कायाकल्प पर खर्च होंगे 15 करोड़

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
राजस्थान के 3,319 पार्कों का डेटाबेस तैयार:हाईकोर्ट में सरकार ने पेश किया प्लान; उम्मेद उद्यान के कायाकल्प पर खर्च होंगे 15 करोड़
राजस्थान में सार्वजनिक पार्कों के रखरखाव और विकास को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट में योजना पेश की है। सरकार के अनुसार, शहरी निकायों के 3,319 पार्कों का सर्वे कर राज्यस्तरीय डेटाबेस तैयार किया गया है। वहीं, जोधपुर के उम्मेद उद्यान के कायाकल्प के लिए 15 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान बनाया गया है। इस योजना के तहत पार्कों के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चन्द्रशेखर शर्मा की डिवीजन बेंच के सामने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने अनुपालना और प्रगति रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट कोर्ट के पहले के आदेश के जवाब में दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्कों के रखरखाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई गई है। 5 हजार वर्ग मीटर से बड़े पार्कों का रखरखाव संबंधित नगरीय निकाय करेंगे। इससे छोटे पार्कों की सफाई, बागवानी और रोज की देखरेख के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मोहल्ला विकास समितियों और पंजीकृत संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए तीन साल का एमओयू किया जाएगा। जोधपुर मे 32 बड़े और 472 छोटे पार्क जोधपुर नगर निगम के सर्वे में शहर के 504 पार्क मिले हैं। इनमें 32 बड़े और 472 छोटे पार्क हैं। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत 19 से 21 सितंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 2 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों और 50 प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 300 से ज्यादा पार्कों की सफाई कर 465 टन से अधिक कचरा, प्लास्टिक और मलबे का निस्तारण किया गया। शहर के ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान के कायाकल्प के लिए 15 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। करीब डेढ़ लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस उद्यान में हेरिटेज संरचनाओं पर 5.45 करोड़, पार्किंग और सड़कों पर 3.15 करोड़, लैंडस्केपिंग एवं पौधारोपण पर 2.06 करोड़ और वॉटर फीचर्स पर 1.58 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इसके अलावा पांच साल के संचालन एवं रखरखाव के लिए 2.50 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही उद्यानों के रखरखाव के लिए माली और विशेषज्ञ कर्मचारियों की व्यवस्था करने की जानकारी दर्ज की गई। हाईकोर्ट ने जोधपुर के उद्यानों के रखरखाव की कार्ययोजना अगली सुनवाई पर पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान 300 से ज्यादा पार्कों की सफाई की गई और 465 टन से ज्यादा कचरा, प्लास्टिक और मलबा हटाया गया। ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान के कायाकल्प के लिए 15 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan