Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:15वीं मंजिल से गिरा युवक,सिर फटा; छुट्टी पर घर आए अग्निवीर की डूबने से मौत; 13 साल का छात्र फंदे से लटका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 1 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:15वीं मंजिल से गिरा युवक,सिर फटा; छुट्टी पर घर आए अग्निवीर की डूबने से मौत; 13 साल का छात्र फंदे से लटका
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से है। यहां 13 साल का छात्र सिर दर्द के बहाने स्कूल से छुट्टी लेकर घर आया और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. 2 भाइयों ने एक वार्ड से भरा नामांकन प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया जारी है। धौलपुर की राजाखेड़ा नगर पालिका में वार्ड-22 से सगे भाइयों मुनेंद्र और श्रीकांत ने नामांकन दाखिल किया। अजमेर में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. बिना डॉक्यूमेंट भारत में रह रही विदेशी महिला को पकड़ा भारत में बिना डॉक्यूमेंट रह रही विदेशी महिला को मिलिट्री इंटेलिजेंस और CID बीकानेर जोन की टीम ने पकड़ा है। बीकानेर के अशोक नगर स्थित तुलसी धारणिया स्कूल के पास एक डेरे से महिला को पकड़ा है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 3. एक्सप्रेसवे देखने पहुंचे 2 भाइयों को ट्रक ने कुचला दौसा के चूड़ियावास गांव के पास एक्सप्रेसवे देखने पहुंचे 2 ममेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 30 किलोमीटर के दायरे में 3 घंटे में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व सरपंच के अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख मांगे बालोतरा में पूर्व सरपंच के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामला सामने आया है। महिला ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की और फिर फोन कर मिलने बुलाया। यहां मारपीट कर कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपए मांगे। साथ ही अगली बार चुनाव नहीं लड़ने के लिए भी धमकाया। पूरी खबर पढ़ें 5. 15वीं मंजिल से गिरा मैकेनिक, सिर फटने से मौत जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में एक अपार्टमेंट की 15वीं मजिल पर बालकनी में AC रिपेयर कर रहा मैकेनिक नीचे गिर गया। वह फर्स्ट फ्लोर पर आकर गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. स्कूल से छुट्टी लेकर घर आया छात्र, फिर फंदे से लटका जोधपुर में 13 साल के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र सिर दर्द के बहाने स्कूल से छुट्टी लेकर घर आया और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से उतारा और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. छुट्टी लेकर घर आए अग्निवीर की डूबने से मौत बालोतरा जिले की गिड़ा तहसील के परेऊ गांव में छुट्टी लेकर घर आए अग्निवीर जोगाराम की डूबने से मौत हो गई। जोगाराम 21 अगस्त को 1 महीने की छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह घर के बरामदे में बने टांके में गिर गए। पूरी खबर पढ़ें 8. ताइक्वांडो का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला दलाल गिरफ्तार खेल कोटे से सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट के मामले में SOG ने एक दलाल का गिरफ्तार किया है। दलाल ओमप्रकाश कस्वां ने एक अभ्यर्थी से 7 लाख रुपए लेकर राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो टूर्नामेंट का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवाकर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 9. जेल में भाइयों को देखकर रो पड़ी बहनें रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। अलवर केंद्रीय जेल में राखी बांधने पहुंची बहनों ने लंबे समय बाद भाई को सामने देखा तो आंखों से आंसू छलक पड़े, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने समझाकर दिलासा दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. बीजेपी ऑफिस में जयपुर और जोधपुर संभाग की बैठक निकाय चुनाव की तैयारियों और टिकट वितरण को लेकर शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जयपुर और जोधपुर संभाग की बैठक होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan