Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बुजुर्ग पति-पत्नी का एक चिता पर अंतिम संस्कार, वन मंत्री के साढ़ू ने मांगा टिकट, महिला के ऊपर गिरा पंखा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बुजुर्ग पति-पत्नी का एक चिता पर अंतिम संस्कार, वन मंत्री के साढ़ू ने मांगा टिकट, महिला के ऊपर गिरा पंखा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश हुई, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. दौसा में बांध पर चादर चली, कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं जयपुर सहित 7 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। कोटपूतली-बहरोड़ में कोलीला फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे- 48 की सर्विस लेन डूब गई है। दौसा के लालसोट में मोरेल बांध पर करीब 5 इंच की चादर चल रही है। पिछले 24 घंटे में लालसोट क्षेत्र में 95 और मोरेल डैम क्षेत्र में 38 MM बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. वन मंत्री के साढ़ू ने मांगा टिकट अलवर नगर निगम चुनाव में वन मंत्री संजय शर्मा के साढ़ू ने भी टिकट मांगा है। पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर ने अपनी पुत्र वधू के लिए दावेदारी जताई है। वहीं निगम में 6 साल पहले हुए 'थप्पड़कांड' की गूंज चुनाव में देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें 3. धमाके के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के साथ ही आग लग गई। इस दौरान स्कूटी पर बैठे बच्चे ने कूदकर अपनी जान बचाई। वही पास में दूसरे बच्चे ने अपनी स्कूटी को पीछे दौड़ाकर खुद को बचाया। पूरी खबर पढ़ें 4. BJP विधायक बोले-उदयपुर का खांजीपीर-आयड़ 'मिनी पाकिस्तान उदयपुर में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर विधायक ताराचंद जैन ने खांजीपीर और आयड़ इलाके को' मिनी पाकिस्तान' बताया। विधायक ने दावा किया कि ये इलाके पहले अपराधियों की शरणस्थली बन गए थे। पूरी खबर पढ़ें 5. पति की मौत के आधे घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम अजमेर जिले के मसूदा क्षेत्र में पति की मौत के आधे घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। ग्राम खटाणा का बाड़िया में निवासी तेजू गुर्जर और उनकी पत्नी गणेशी देवी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना में सरकारी स्कूल में मिड-डे मिल बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। स्टूडेंट्स को मौके से बाहर निकाला गया। लकड़ी के आगे सरिया लगाकर सिलेंडर को घसीटते हुए करीब 100 मीटर दूर ले जाकर तालाब (जोहड़ ) में फेंक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. जयपुर में बीच सड़क पर युवक की चाकू मारकर हत्या जयपुर के विद्याधरनगर में देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई। वहीं, युवक का बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। मृतक शाकिर के 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 8. SMS हॉस्पिटल में महिला के सिर पर पंखा गिरा जयपुर के SMS हॉस्पिटल के चरक भवन में ENT वार्ड का पंखा गिरने से महिला घायल हो गई। परिजन करीब आधे घंटे तक इलाज के लिए इंतजार करते रहे। महिला के सिर में 12 से ज्यादा टांके आए हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 5 स्टार होटल का 5.74 लाख का बिल,बिना चुकाए भागा युवक उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए का बिल बिना चुकाए बिना चला गया। होटल के लायजनिंग मैनेजर रविन्द्र सिंह ने अंबामाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10.
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan