Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बदमाशों ने वकील के हाथ-पैर तोड़े; छात्राओं के साथ बिना कपड़ों के नहाता दिखा प्रिंसिपल; महिलाओं ने युवकों को चप्पल से पीटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बदमाशों ने वकील के हाथ-पैर तोड़े; छात्राओं के साथ बिना कपड़ों के नहाता दिखा प्रिंसिपल; महिलाओं ने युवकों को चप्पल से पीटा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां NTA के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान एक सेंटर पर लाइट चली गई। इस सेंटर के अभ्यर्थियों का 1 सितंबर को दोबारा एग्जाम होगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. सीजेपी-ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ कराई FIR जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी और ग्रामीणों के बीच स्कूल निरीक्षण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग के आरोप लगाए। उधर, विवाद के 24 घंटे बाद स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 2. NHM घोटाले में नीरज के. पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट साल 2016 का NHM घोटाले और घूसखोरी से जुड़े मामले में एसीबी ने नीरज के. पवन सहित 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को कोर्ट में 5 हजार पन्नों का चालान पेश किया। आरोप है कि आरोग्य रथ के संचालन को कागजों में दर्शाकर 1 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस एग्जाम में लाइट गई, परीक्षा कैंसिल जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान लाइट चली गई। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज में कुछ स्टूडेंट्स के सिस्टम बंद हो गए। NTA ने 49 स्टूडेंट्स के लिए 1 सितंबर को दोबारा एग्जाम करवाने की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ें 4. झुंझुनूं के 19 निकायों का चुनाव कार्यक्रम बदला राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनूं जिले के सभी 19 निकायों में चुनाव कार्यक्रम बदल दिया है। जिन निकायों में पहले फेज में 9 सितंबर को वो​टिंग होनी थी, वहां अब दूसरे फेज में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। जिन निकायों में दूसरे फेज में वोंटिंग होनी थी, वहां अब पहले फेज में वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें 5. छात्राओं के साथ बिना कपड़ों के नहाता दिखा प्रिंसिपल अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें वह बिना कपड़ों के 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बदमाशों ने वकील को घेरकर हाथ-पैर तोड़े, सिर फोड़ा श्रीगंगानगर के जवाहरनगर में ऑफिस के बाहर खड़े वकील राजेश ग्रेवाल को कुछ बदमाशों ने घेरकर पीटा। रॉड और लाठियों से हमले में वकील के हाथ-पैर टूट गए और सिर पर चोट आई। उनको गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. रेजिडेंट डॉक्टर ने महिला से की अश्लील हरकत अजमेर के JLN हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती मरीज की अटेंडेंट महिला के साथ रेजिडेंट डॉक्टर ने अभद्रता और अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। घटना के बाद रेजिडेंट फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. महिलाओं ने युवकों को चप्पल से पीटा सवाई माधोपुर में हम्मीर पुलिया पर बोलेरो और बाइक की टक्कर के बाद महिलाओं ने युवकों की चप्पल से पिटाई कर दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने पुलिस में शिकायत के लिए बोलेरो की फोटो खींची। इसके बाद उनकी बोलेरो सवार 2 महिलाओं ने कहासुनी हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. कांवड़ में दादी को बैठाकर चल रहा पोता सीकर में 21 साल के राहुल कुमार की कांवड़ यात्रा चर्चा में है। राहुल ने कांवड़ के एक पलड़े में अपनी दादी को बैठाया है, जबकि दूसरे पलड़े में 42 किलो जल से भरी स्टील की मटकियां रखी हैं। वह तीर्थराज लोहार्गल के गौमुख से जल भरकर 45 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. डी'फेस्ट-2026 का फाइनल सोलो राउंड कल जयपुर के RIC में डी'फेस्ट-2026 के फाइनल सोलो राउंड का आयोजन 23 अगस्त को होगा, जिसमें फोक, क्लासिकल और फ्री स्टाइल वेस्टर्न डांस में कंटस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan