politics
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़,किडनैप की कोशिश; विधायक बोले-वोट नहीं दिया तो मकान-दुकानें टूटेंगे, विधायक के साथ धक्का-मुक्की
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। सीएम ने कहा-जयपुर सहित पूरे प्रदेश से लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. विधायक के साथ धक्का-मुक्की राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में पहले चरण में सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना के वार्ड-11 के बूथ पर परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे निर्दलीय विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम बोले-लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। हमने जो ढाई साल में काम किया है, उससे कांग्रेस के दर्द होने लगा है। पूरी खबर पढ़ें 3. ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस में टक्कर 2 की मौत ब्यावर जिले में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 4. मां के पीछे-पीछे गई मासूम की डूबने से मौत धौलपुर के निहालगंज इलाके में बुधवार को रास्ते में भरे बारिश के पानी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकली थी, लेकिन मां को उसके पीछे आने की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें 5. बीजेपी विधायक बोले- 'वोट नहीं दिया तो मकान-दुकानें टूटेंगे' बीजेपी से भीम के विधायक हरि सिंह रावत का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो भीम क्षेत्र के बरतू का बताया जा रहा है। इसमें वे वार्ड 15 के लोगों से कहते हैं- वोट नहीं दिया तो उनके मकान और दुकानें टूटेंगे, कान खोल के सुन लेना, फिर मुझे मत कहना। समझदार को इशारा काफी है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से अश्लील हरकत कोटा में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। परिजनों ने 3 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 8 सितंबर को पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए तक मामला उजागर हुआ। पूरी खबर पढ़ें 7. अजमेर में बच्चों से भरी वैन पलटी अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे खुले पड़े सीवरेज चैंबर में वैन का पहिया धंस गया। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़,गाड़ी में बैठाने की कोशिश कोटा में एक छात्रा से छेड़छाड़ कर हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की गई...लेकिन वो हाथ छुड़ाकर भाग गई..लोगों ने संदिग्ध कार को पकड़ने की कोशिश की तो चालक लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए मौके से भाग गया। खबर जो हटकर है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. थार गाड़ी की स्टेपनी खोल ले गए बदमाश जयपुर के श्याम नगर में स्विफ्ट कार से पहूंचे बदमाश घर के बाहर खड़ी महिंद्रा थार से स्टेपनी टायर और अलॉय व्हील निकालकर ले गए... उन्होंने थार के पीछे लगे हुड को भी तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10 सितंबर को अंतिम प्रशिक्षण,11 को मतदान राजस्थान में 11 सितंबर को दूसरे चरण के नगरीय निकायों के चुनावों लिए 10 सितंबर को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और चुनावी सामग्री का वितरण किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar