Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला कंडक्टर ने युवक को पाइप से पीटा; 19 साल के अग्निवीर को आया हार्टअटैक; किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े,पुलिस से झड़प

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 2 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला कंडक्टर ने युवक को पाइप से पीटा; 19 साल के अग्निवीर को आया हार्टअटैक; किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े,पुलिस से झड़प
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में 1 घंटे तक तेज बरसात राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर बाद हवा के साथ करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। अलवर में शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। 20 मिनट तक हुई बारिश से कई जगह पानी भर गया। कोटा के इटावा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट 5 मीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। जस्टिस संदीप मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर एक्टिंग चीफ जस्टिस पर प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 3. लेपर्ड ने 4 लोगों को दबोचा, एक का मुंह नोचा उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में बुधवार सुबह लेपर्ड ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। लेपर्ड आबादी क्षेत्र के पास घात लगाकर बैठा था। सुबह ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो लेपर्ड उन पर झपट पड़ा। ग्रामीणों का दावा है कि लेपर्ड करीब 4 मिनट तक हमला करता रहा। पूरी खबर पढ़ें 4. मंत्री के बेटे-भाई ने एक वार्ड से टिकट मांगा निकाय चुनाव में पार्षद का टिकट मांगने वालों में कई बड़े चेहरे भी सामने आ रहे हैं। बारां की अटरू नगर पालिका में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे और भाई ने एक ही वार्ड से पार्षद का टिकट मांगा। दोनों ने वार्ड नंबर-5 से टिकट के लिए आवेदन किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प हनुमानगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों ने बुधवार को पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई। अटल भूजल योजना के तहत बनी डिग्गियों की बकाया सब्सिडी का लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. 2 महीने पहले भर्ती अग्निवीर को आया हार्टअटैक जैसलमेर जिले के रहने वाले अग्निवीर गोपाल सिंह भाटी (19) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उनको आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। वे 2 महीने पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 7. NEET छात्रा ने फंदे से लटककर जान दी कोटा में लैंडमार्क सिटी में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छोटी बहन कोचिंग से लौटकर आई तो फ्लैट का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने आसपास रहने वालों को जानकारी दी। लॉक खोलकर अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। पूरी खबर पढ़ें 8. रोडवेज की महिला कर्मचारी ने पाइप से युवक को पीटा झुंझुनूं में रोडवेज बस स्टैंड में बुधवार को रोडवेज की महिला कर्मचारी ने युवक को पाइप से पीटा। युवक चूरू जाने वाली बस में बैठ रहा था। इस दौरान महिला कंडक्टर ने नशे में होने का हवाला देकर उसे नीचे उतारा तो विवाद बढ़ गया। करीब 25 मिनट तक हंगामा चलता रहा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. मंदिर में घुसा 7 फीट लंबा मगरमच्छ कोटा के थेकड़ा इलाके में भैंरूजी के मंदिर में मगरमच्छ घुस गया। करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ पास के बड़े नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंच गया था। पुजारी की नजर पड़ी तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. BJP की प्रदेश स्तरीय बैठक में टिकटों पर मंथन होगा प्रदेश बीजेपी कार्यालय में टिकटों को लेकर कल से प्रदेश स्तरीय बैठक शुरू होगी। बैठक में अलग-अलग संभागों से आए संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर मंथन किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan