Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:NEET स्टूडेंट दूसरी मंजिल से गिरी; तानों से परेशान होकर करवाई हत्या; बच्चे के लिए लेपर्ड से भिड़ी मादा सूअर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:NEET स्टूडेंट दूसरी मंजिल से गिरी; तानों से परेशान होकर करवाई हत्या; बच्चे के लिए लेपर्ड से भिड़ी मादा सूअर
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा से है। यहां तेज रफ्तार बाइक स्लिप होने से में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. शाह बोले-सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में कहा कि कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए...कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। बीच में ही सोनिया जी ने गान रोकने को कहा। सोनिया जी आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पूरी खबर पढ़ें 2. प्राइवेट बस ने 6 लोगों को टक्कर मारी, 4 की मौत झालावाड़ के पातला पीर धार्मिक स्थल के पास प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े 6 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। 4 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर है। आशंका है कि बस बारिश और फिसलन के कारण ढलान पर बेकाबू हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 3. नोनेरा ऐबरा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। इस बीच रविवार को कोटा जिले के इटावा में नोनेरा ऐबरा बांध के 5 गेट खोलकर 45000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। धौलपुर के दमोह झरने और बरसाती नाले में आए बहाव के कारण 100 से ज्यादा पर्यटक और ग्रामीण फंस गए। इनका रेस्क्यू किया गया। पूरी खबर पढ़ें 4. रिश्तेदारों के तानों से परेशान होकर करवाई हत्या जयपुर में ओपन जेल के कैदी की हत्या के मास्टरमाइंड आयुष गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आयुष ने बताया कि कि रिश्तेदारों के ताने से परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की थी। पहले इंटरनेट पर हत्या से जुड़े तरीके और बचने के उपायों के बारे में जानकारी जुटाई। पूरी खबर पढ़ें 5. तेज रफ्तार बाइक गिरी, 2 बच्चों समेत 3 की मौत चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में तेज रफ्तार बाइक स्लिप हो गई और सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. दूसरी मंजिल से गिरी NEET स्टूडेंट कोटा में 17 साल की NEET स्टूडेंट दूसरी मंजिल से गिर गई। इस दौरान 11 केवी बिजली लाइन के तारों से टकरा गई। गनीमत रही कि तार टूटने से वह करंट की चपेट में आने से बच गई। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। बिहार की रहने वाली छात्रा 2 महीने पहले ही कोटा आई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला सीकर जिले के नाथा गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बुजुर्ग लहुलुहान हालत में अचेत होकर नीचे गिर गए। बदमाशों ने बचाव के लिए आए भाई की कनपटी पर बंदूक तान दी और सिर पर रॉड से हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. 400 किलो की पालकी में निकली बूढ़ी तीज की सवारी जयपुर में बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी राजसी परंपराओं के साथ धूमधाम से निकली। तीज माता को चांदी की करीब 400 किलो वजनी पालकी में विराजमान किया गया। सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी से शुरू हुई सवारी को देखने के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. मादा सूअर ने लेपर्ड से भिड़कर बच्चे को बचाया राजसमंद के गुड़ा गांव में मादा सूअर ने लेपर्ड को भगाकर अपने बच्चे को बचा लिया। बालिका स्कूल के पास लेपर्ड ने जैसे ही सूअर के बच्चे की तरफ बढ़कर उसे दबोचने की कोशिश की, मादा सूअर तुरंत उसके सामने आ गई। उसने लेपर्ड का पीछा करते हुए उसे दूर तक खदेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. प्रधानों और निकायों के वार्डों के लिए निकाली जाएगी लॉटरी राजस्थान में पंचायत समितियों में प्रधानों, पंचायत समिति वार्डों, जिला परिषद वार्डों और निकायों के वार्डों के लिए सोमवार को लॉटरी निकाली जाएगी। जिला स्तर पर निकलने वाली आरक्षण की लॉटरी में एससी, एसटी, ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के वार्ड तय होंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan