Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रिटायर्ड फौजी का गला मांझे से कटा, मौत; दामाद ने सास को मार डाला; नशे में स्कूल आया हेड मास्टर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रिटायर्ड फौजी का गला मांझे से कटा, मौत; दामाद ने सास को मार डाला; नशे में स्कूल आया हेड मास्टर
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बारां जिले से है। यहां घर में खेल रही तीन बहनों की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. ध्वजारोहण के समय भाजपा कार्यकर्ता को आया हार्टअटैक बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हम राजस्थान में 410 भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर चुके हैं, एक भी एग्जाम का पेपरलीक नहीं हुआ। जयपुर में बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के समय बीजेपी के कार्यकर्ता को हार्टअटैक आ गया। पूरी खबर पढ़ें 2. चाइनीज मांझे से कटा रिटायर्ड फौजी का गला, मौत कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ में शनिवार को चाइनीज मांझे से रिटायर्ड फौजी का गला कट गया और उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड आर्मी हवलदार बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बीघाना गांव के पास मांझे से उनकी गर्दन कट गई और वह सड़क पर गिर गए। पूरी खबर पढ़ें 3. फैक्ट्री में लगी आग, सड़क पर बहा सरसों का तेल अलवर शहर में मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री की दीवार गिर गई। सरसों का तेल सड़क पर बह गया। 5 जिलों से आई 25 दमकलों ने 150 चक्कर लगाकर 8 घंटे में आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें 4. खेलते समय कूलर से करंट लगा, 3 बहनों की मौत बारां जिले के फतेहपुर गांव में घर में खेल रही तीन बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चियां घर में अकेली थीं। माता-पिता खेत में काम करने गए थे। तीनों मासूम घर में लगे कूलर में करंट आने से झुलस गईं। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पत्नी पीहर गई तो दामाद ने सास को मार डाला बांसवाड़ा में पत्नी के बार-बार पीहर जाने से नाराज युवक ने सास की हत्या कर दी। आरोपी आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके कारण वह पीहर में रहती थी। शनिवार को आरोपी ससुराल पहुंचा और घर के बाहर बैठी सास के सिर पर लोहे के औजार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. ROB बैरियर से टकराया सिर, 2 युवकों की मौत डीडवाना-कुचामन जिले में मकराना-मंगलाना रोड पर बोलेरो कैंपर में सवार 3 युवकों के सिर ROB पर लगाए गए बैरियर से टकरा गए। सिर में चोट लगने से 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद कैंपर गाड़ी में खून ही खून फैल गया। पूरी खबर पढ़ें 7. नशे में सरकारी स्कूल आया हेड मास्टर बाड़मेर जिले के अंबाबाड़ी गांव में सरकारी स्कूल का हेड मास्टर स्वतंत्रता दिवस पर शराब के नशे में पहुंचा। नशे में होने के कारण वह नीचे गिर गया। उसके हाथ और मुंह पर चोट लग गई। लोगों ने उसे उठाया और स्कूल परिसर में गद्दा बिछाकर एक साइड में बैठा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. चपरासी भर्ती की MBC कैटेगरी में 'शर्मा-सैनी' के नाम राजस्थान में चपरासी सीधी भर्ती-2024 की चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है। परिवहन विभाग की ओर से 12 अगस्त को जारी पोस्टिंग और ऑफिस आवंटन आदेश में MBC कैटेगरी में शर्मा और सैनी सरनेम वाले अभ्यर्थियों के नाम आए हैं। गुर्जर नेता विजय बैंसला ने लिस्ट रद्द करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें 9. तीज माता की सवारी निकली, ड्रोन से फूल बरसाए जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकली। त्रिपोलिया गेट से शुरू हुई सवारी को देखने विदेशी पर्यटकों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। शाही सवारी के दौरान ड्रोन से फूल बरसाए गए। 13 जगहों पर LED स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलवर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अलवर के दौरे पर रहेंगे। वे जिले में करीब 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan