top
Rajasthan Nikay Chunav : निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़कर आम आदमी पार्टी ने हासिल किया बहुमत
Aam Aadmi Party In Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान नगर निकाय चुनाव की मतगणना में बारां नगर परिषद का नतीजा चौंकाने वाला रहा. आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 60 में से 31 वार्ड जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि भाजपा को सिर्फ 9 वार्डों में जीत मिली. दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे. AAP ने पूर्व सभापति कमल राठौर के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ा था और खुद को भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प के तौर पर पेश किया था. नतीजे सामने आने के बाद मतगणना स्थल के बाहर AAP समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया.
Read full article on News 18 Hindi