Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

राज्य की सबसे छोटी नगरपालिका में चुनाव 9 सितंबर को:बूंदी जिले में दो चरणों में होगा मतदान, चुनाव परिणाम 14 को होगा घोषित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
राज्य की सबसे छोटी नगरपालिका में चुनाव 9 सितंबर को:बूंदी जिले में दो चरणों में होगा मतदान, चुनाव परिणाम 14 को होगा घोषित
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। बूंदी जिले में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 9 सितंबर को चार नगरीय निकायों में वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को शेष चार नगरीय निकायों में मतदान होगा। बूंदी जिले में कुल एक नगर परिषद और सात नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं। बूंदी नगर परिषद में 60 वार्ड हैं, जहां 91,020 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 45 हजार 693 पुरुष और 45 हजार 327 महिला मतदाता शामिल हैं। इन चुनावों के लिए 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इंदरगढ़ नगर पालिका राजस्थान की सबसे छोटी नगर पालिका है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि पार्षद पदों के लिए निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 27 अगस्‍त को लोक सूचना जारी होगी। 31 अगस्त तक नामांकन भर सकेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan