Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं:साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें
रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह सुविधा मिलेगी। सीएम योगी ने रविवार को रक्षाबंधन पर परिवहन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने कहा- रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घरों की यात्रा करेंगी। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए। ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और यात्रियों से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की जाए। टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन भी कराया जाएगा। 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 26 से 31 अगस्त तक ज्यादा बसें चलाई जाएं। इस अवधि में परिवहन निगम की सभी बसों का संचालन किया जाएगा। सभी बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बस स्टेशनों पर वेटिंग रूम (प्रतीक्षालय) में लाइट-पंखे की व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू रहेगा। कुछ रूटों पर शिथिलता दी जाएगी परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जाने के लिए बसें कम होंगी। ऐसे ही दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए गाजियाबाद, आगरा और इटावा के लिए जारी प्रतिबंध कम होंगे। इतना ही नहीं, अगर पश्चिम क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक पॉइंट से 60 प्रतिशत यात्री होंगे, तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 6 दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी एमडी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि परिवार में किसी की मृत्यु या स्वयं की बीमारी जैसी खास परिस्थितियों को छोड़कर बस संचालन से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों-परिचालकों को कोई छुट्‌टी नहीं मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र में तैनात अधिकारी बिना इजाजत कार्यस्थल से अनुपस्थित नहीं रहेंगे। ऐसा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में सभी अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा। उनको भी छुट्‌टी नहीं दी जाएगी। लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी। टास्क पूरा करने वालों को मिलेगा बोनस एमडी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि त्योहार के 6 दिनों में 1800 किमी का संचालन पूरा करने पर चालक-परिचालक को 1200 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालकों और परिचालकों को इस अवधि में 1800 किमी से ज्यादा बसें चलाने पर हर किलोमीटर पर 55 पैसे प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के जो तकनीकी कर्मचारी इस अवधि में रोज उपस्थित रहेंगे, उन्हें 500 रुपए प्रोत्साहन दिया जाएगा। 28 अगस्त को है रक्षाबंधन इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है। 12 साल बाद ऐसा शुभ योग बन रहा है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर पूरा दिन राखी बांध सकती हैं। 27 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 8:31 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 28 अगस्त को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। इस दौरान राखी बांधी जा सकती है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें संजय निषाद बोले- बिना प्याज-लहसुन के बनी मछली शाकाहारी, हम लोगों ने भगवान राम को पार उतारा यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मछली को शाकाहारी बताया। उन्होंने कहा- बिना लहसुन-प्याज के बनी मछली शाकाहारी है। यूपी सरकार और भारत के संविधान का निशान मछली, तीर और धनुष है। ये ही निषाद समाज का सिंबल है, जिस पर हमें गर्व है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan