education
रक्षाबंधन पर छात्राओं ने चौकी प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज एमएसडी कॉलेज ऑफ लॉ एंड आईटीआई एवं एमएसडी स्किल हब के तत्वावधान में संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश केसरवानी के संयोजन में गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको फूलपुर चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि एमए सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने चौकी प्रभारी रितेश उपाध्याय को भाई का भाव देते हुए रोली-चंदन का तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद आरती उतारकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भावुक एवं आत्मीय माहौल में चौकी प्रभारी ने भी सभी बहनों एवं छात्राओं ...
Read full article on Swatantra Prabhat