Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को सीएम धामी की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

📰 Mp Breaking News 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को सीएम धामी की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर
देहरादून। रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को इस बार दो दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की है। देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों में पहुंचे सीएम धामी ने महिलाओं से राखी बंधवाई और महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं और अब तक हुए काम का भी जिक्र किया। सीएम धामी पहले जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और इसके बाद हाथीबड़कला के सर्वे स्टेडियम पहुंचे। दोनों जगह बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां केवल मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक भाई के रूप में अपनी बहनों के बीच आए हैं। प्रदेश की किसी बहन या बेटी को कोई परेशानी हो तो वह अपनी बात मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकती है। 28 और 29 अगस्त को रोडवेज में नहीं लगेगा किराया रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा इस बार दो दिनों के लिए रहेगी। 28 और 29 अगस्त को महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। इसका उद्देश्य त्योहार पर मायके या परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं की यात्रा को आसान बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू है। 3 लाख से ज्यादा महिलाएं बनीं लखपति दीदी महिलाओं की आर्थिक भागीदारी का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनमें 3 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसके अलावा 7 हजार से अधिक ग्राम संगठन और 500 से ज्यादा क्लस्टर संगठन काम कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना और मुख्यमंत्री उद्यमशाला जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके जरिए महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम बोले- बहनों का विश्वास मेरी ताकत मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सुरक्षा के संकल्प से भी जुड़ा है। उत्तराखंड की महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों में परिवार और गांव संभालने के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां बेटियां सुरक्षित हों, महिलाएं आत्मनिर्भर हों और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। कार्यक्रमों में सीएम धामी ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
Read full article on Mp Breaking News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan