Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रक्षाबंधन से पहले महिला आयोग सदस्य ने बांटे हेलमेट:राहगीरो को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 2 views
रक्षाबंधन से पहले महिला आयोग सदस्य ने बांटे हेलमेट:राहगीरो को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जागरूक
मेरठ में रक्षाबंधन के पर्व पर से पहले उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने भाई-बहन के रिश्ते को सड़क सुरक्षा के संदेश से जोड़ते हुए अनूठी पहल की। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू पुल पर उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। हाईवे से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई। मीनाक्षी भराला ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में सड़क पर उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान जान बचाने वाला महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं। तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने परिवार के सदस्यों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। भारी बारिश के बावजूद अभियान जारी रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने हेलमेट वितरण और जागरूकता पहल की सराहना की। रक्षाबंधन पर आयोजित अभियान में ‘भाई की कलाई पर राखी, सिर पर हेलमेट’ का संदेश दिया गया। डॉ मीनाक्षी भराला ने कहा कि मैं कई ऐसे परिवार को देख चुकी हूं जिनमें बहनों ने अपने भाई को इसलिए खो दिया कि वह हेलमेट लगाकर बाइक पर नहीं गया था, इसी के चलते आत भाई- बहन के इस पर्व पर हेलमेट वितरण किए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan