top
रालोद ने महिला और सैनिक प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का किया सम्मान:मेरठ में नए दायित्व के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
राष्ट्रीय लोकदल, मेरठ की ओर से बुधवार को महिला प्रकोष्ठ एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह के मेरठ आगमन पर स्वागत के साथ नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इंद्राणी त्यागी का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने की। मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी रहीं। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, विवेक बाफर, संजय पनवाड़ी, विकास भैसा, सीएम डागर, नरेश मल्लापुर, सतेंद्र तोमर और संजय रसूलपुर ,कार्यक्रम की संयोजिका महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजू चौधरी समेत पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar