Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
lifestyle

राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल:चंडीस्थान में पूजा समिति ने शुरू की तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए होगा खास आकर्षण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 2 views
राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल:चंडीस्थान में पूजा समिति ने शुरू की तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए होगा खास आकर्षण
आमस में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। चंडीस्थान में इस साल भक्तों के लिए एक आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बांस-बल्लियों से ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी है। राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाने की योजना है। इससे चंडीस्थान और आसपास के गांवों से आने वाले भक्तों को विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण और बड़े स्तर पर पूरा कराने के लिए समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं। समिति के सचिव रिंकू सिंह ने बताया कि पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। भक्तों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान रखकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूजा के दौरान सहयोग करने की गुजारिश की। सह सचिव दीपक सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और सामाजिक एकता का त्योहार है। समिति की कोशिश है कि इस बार चंडीस्थान आने वाले भक्तों को अच्छी व्यवस्था और आकर्षक पूजा पंडाल देखने को मिले। उन्होंने युवाओं और स्थानीय लोगों से मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने की गुजारिश की। स्थानीय लोगों और पूजा समिति के सदस्यों ने आमस थाना पुलिस से दुर्गा पूजा के दौरान चंडीस्थान इलाके में पूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की गुजारिश की है। लोगों का कहना है कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। ऐसे में भीड़ को संभालने, ट्रैफिक व्यवस्था और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की खास व्यवस्था जरूरी है। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन और आम जनता के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और अच्छे माहौल में पूरा कराया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan