Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

राष्ट्रगान के कथित अपमान पर कांग्रेसियों ने थाने में दी तहरीर

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 5 views
राष्ट्रगान के कथित अपमान पर कांग्रेसियों ने थाने में दी तहरीर
राष्ट्रगान के कथित अपमान पर कांग्रेसियों ने थाने में दी तहरीर मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को मेरठ के कोतवाली थाने पहुंचकर तहरीर दी। कांग्रेस नेताओं ने उन्नाव में 22 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्नाव में ध्वजारोहण और झंडा सलामी परेड के दौरान राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष मंच से उतरकर चले गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। रंजन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। इनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर घटना की जांच कराने, दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, चौधरी शमसुद्दीन, केडी शर्मा, तेजपाल डाबका, राजकुमार शर्मा, सरदार वीर सिंह, प्रवीन कुमार, निसार अब्बासी, डॉ. इकबाल अहमद मोहिउद्दीन, सचिन शर्मा और नरेश नेगी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan