top
रिटायर्ड डीएसपी और बेटे पर मारपीट का आरोप:घर बुलाकर बंधक बनाया, 20 हजार रुपए मांगने का भी केस
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे घर बुलाकर बंधक बनाया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। बारादरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी घनेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 14 अगस्त की सुबह हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी एनएल भारती और उनके बेटे ने उन्हें घर से बुलाया। घनेन्द्र सिंह के अनुसार, इसके बाद दोनों ने 20 हजार रुपये की मांग की और कथित तौर पर नशे की हालत में उन्हें अपने घर ले जाकर बंद कर दिया। वहां उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घनेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि मारपीट के कारण उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्होंने अपना मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घनेन्द्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उपनिरीक्षक राजीव प्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस फिलहाल लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar