Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

📰 Kmb News 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 2 views
रुद्रपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय देवरिया। पुलिस द्वारा रात्रि में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दो व्यक्ति आते हुए दिखे जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वे चौराहे से गाड़ी मोड़कर भागने लगे। चेकिंग टीम द्वारा उक्त बाइक का पीछा किया जाने लगा तो बाइक सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देख उनके भागने के दौरान उनकी गाड़ी से फिसल कर गिर गये और दोनों लोग मौके से भागने लगे। उनमें से पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा ग्राम शिहोरचक के पास ही एक पेड़ का आड़ लेकर पुलिस टीम को गोली मारने की चेतावनी दी गई, पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए बार-बार कहने के बाद भी उसके द्वारा पुन: पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा सिखलाये गये तरीके से आत्मसुरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, वह लड़खड़ा के गिर गया औऱ उसके हाथ से असलहा छूट गया। मौके पर तत्काल पुलिस टीम उसके पास पहुंची और असलहा को कब्जे में ली और उसको देखी तो उसके वायें पैर से रक्तस्राव हो रहा था, उस पर रक्तस्राव रोकने को कपड़ा बाँधकर उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। मोटरसाइकिल चालक का पुलिस द्वारा पीछा किया गया परन्तु वह ऱात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया। उक्त घटना के संबंध में रुद्रपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के पूछताछ में फायरिंग करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रामअशीष यादव पुत्र स्व0 रमाकान्त यादव निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष बताया । यह अभियुक्त क्षेत्रान्तर्गत रुद्रपुर सीएचसी के अन्दर कर्मचारी आवास में हुई महिला की हत्या के मुकदमे व 3/4 डीपी एक्ट के विवेचना में प्रकाश में आया वांछित अभियुक्त था।
Read full article on Kmb News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan