Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

RATLAM NEWS : रतलाम में खेत की फेंसिंग में दौड़ा करंट, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, जानें मामला

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
RATLAM NEWS : रतलाम में खेत की फेंसिंग में दौड़ा करंट, चपेट में आने से दो लोगों की मौत, जानें मामला
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना आलनिया गांव की है, जहां चोरी करने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने की मृतकों की पहचान दरअसल, दो लोग चंदन की चोरी के लिए एक खेत में घुसे थे। जहां पहले से ही सुरक्षा में लगाए गए फेंसिंग में दौड़ रहे करंट में चपेट में आने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त अवतारसिंह (40) पिता रामसिंह बंजारा व संजू (38) पिता बहादुर बंजारा दोनों निवासी ईशनखेड़ी (महिदपुर रोड, उज्जैन) के रूप में की है। मौके पर मिले आरी और कुल्हाड़ी इतना ही नहीं पुलिस को मौके पर आरी और कुल्हाड़ी भीहै। साथ ही चंदन के पेड़ों को काटने के निशान भी मिले हैं। जिससे साफ़ होता है कि दोनों चोरी की नियत से खेत में घुसे थे और हादसे का शिकार होने के चलते उनकी मौत हो गई। वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो लोगों के अलावा अन्य साथी भी शामिल हो सकते हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan