Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो:अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो:अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो
भाजपा सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की तुलना स्पेन से की है। उन्होंने गोरखपुर में विकास और वहां की बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है। कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं।’ उनके इस अंदाज पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री स्वतंत्र देव, संजय निषाद हंसते नजर आए। रवि किशन ने यह बयान शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम के उद्घाटन के दौरान दिया था। सोमवार को वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स रवि किशन को ट्रोल करने लगे। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, अब पता नहीं कौन-कौन अंधे हैं, वो अपनी पार्टी में ढूंढे। कुछ लोगों को बनारस क्योटो लग रहा था, उन्हें गोरखपुर स्पेन लग रहा है, तो इसका तो कोई इलाज नहीं है। जनता सब जान रही है, गोरखपुर की भी जनता जान रही है। वहां पर सड़कों पर गड्ढे हैं, नहरें बन गई हैं, बोटिंग चल रही है। सड़कों पर भी बोटिंग हो रही है, गोरखपुर के लोग भी देख रहे हैं। अब विस्तार से पढ़िए... भोजपुरी में रवि किशन बोले- हमके गोरखपुर स्पेन लागेला हो रवि किशन भोजपुरी में बोल रहे थे। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- ‘मुझे गोरखपुर पर गर्व है। हमके लगेला गोरखपुर स्पेन है। हमें लगेला गोरखपुर अद्भुत जगह है। हमें लगेला की गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे। मैं कई जगह गया हूं। अगर केहू आंख के अंधा बा त हम का करी। जेके कुछ नाहीं दिखत बा।’ रवि किशन का भाषण सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मत्स्य मंत्री संजय निषाद हंसते नजर आए। वहां उपस्थित जनता भी जमकर ठहाके लगाती दिखाई दी। मंच का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद के इस अंदाज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। ‘2017 से पहले हत्याओं का गढ़ था गोरखपुर’ अपने संबोधन में रवि किशन ने 2017 से पहले के गोरखपुर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा, उस समय गोरखपुर हत्याओं का गढ़ हुआ करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘भारत माता की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे भी लगवाए। गोरखपुर को स्पेन बताया तो क्या गलत कहा? बाद में रवि किशन ने कहा, हम कई जगहों पर गए हैं और गोरखपुर में हुए बदलाव को महसूस किया है। अगर किसी को विकास नजर नहीं आता तो वह इसमें क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों पर लगातार टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन अगर उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा बताया तो इसमें गलत क्या है। सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज भरे VIDEO पोस्ट किए... सोशल मीडिया यूजर्स सांसद रवि किशन को ट्रोल कर रहे हैं। राज नाम के X यूजर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, गोरखपुर रहता है बरसात में जलमग्न। मगर रवि किशन स्पेन बताने में मगन। ------------------- यह भी पढ़ें:- यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया: IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि 4 महीने से वह साइडलाइन थीं। फील्ड पोस्टिंग चाहती थीं। 2013 बैच की दिव्या 13 साल से नौकरी कर रही थीं। अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची थी। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan