Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

रेवतीगंज के स्कूल में मना हिंदी दिवस:निबंध और गायन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
रेवतीगंज के स्कूल में मना हिंदी दिवस:निबंध और गायन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह
विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा और राजभाषा हिंदी के प्रति रुचि, सम्मान एवं गौरव की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से रेवतीगंज स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रचनात्मक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में निबंध लेखन और हिंदी गायन सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और मनमोहक प्रस्तुतियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपने अगाध प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। हिंदी हमारी संस्कृति से जुड़ने का सशक्त माध्यम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा भर नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यही वह भाषा है, जिसके जरिए हम अपने सुख-दुःख को अत्यंत सहजता और सरलता से व्यक्त कर सकते हैं। हिंदी राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती है। भारतीय पहचान को मजबूत करती है हिंदी विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी का विकास केवल एक भाषा का विकास नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के भीतर हिंदी के प्रति रुचि और सम्मान की भावना विकसित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan