top
रायबरेली पहुंचे संत रितेश्वर महाराज:कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने किया स्वागत, AI के राजनीतिक इस्तेमाल पर भी दी प्रतिक्रिया
रायबरेली में संत रितेश्वर महाराज अपने रायबरेली दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के आवास पर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौ संरक्षण अभियान का समर्थन किया। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर भी अपनी राय रखी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को जवाब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर संत रितेश्वर महाराज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाएं युगों से होती रही हैं। उन्होंने कहा, "सतयुग, द्वापर या त्रेता, किस युग में चोरियां नहीं हुईं? त्रेता युग में तो भगवान की पत्नी का भी अपहरण हुआ था।" उन्होंने कहा कि घटना चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो, सरकार ने जिस तेजी से जांच कर कार्रवाई की, उससे प्रदेश में बेहतर शासन का संकेत मिलता है। PM मोदी, अमित शाह और CM योगी की तारीफ संत रितेश्वर महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी घटना पर तेजी से कार्रवाई किया जाना शासन-व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। राम मंदिर ट्रस्ट में सेना के अधिकारी की नियुक्ति को बताया ऐतिहासिक संत रितेश्वर महाराज ने राम मंदिर ट्रस्ट में सेना के अधिकारी की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम और नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “संत और सैनिक में हमेशा से बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है। संत जिस तरह कठोर तपस्या करते हैं, उसी तरह सैनिक सियाचिन ग्लेशियर में कठिन परिस्थितियों को सहकर देश की रक्षा करते हैं। अब वहां व्यवस्था संभालने के लिए सेना का आना एक अच्छा कदम है।”
Read full article on Bhaskar