Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रायगढ़ में इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा-लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी:सोशल मीडिया पर अपलोड किया, पुलिस ने अपराध दर्जकर कार्रवाई की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
रायगढ़ में इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा-लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी:सोशल मीडिया पर अपलोड किया, पुलिस ने अपराध दर्जकर कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के चक्कर में हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन कर रील बनाना अब भारी पड़ सकता है। ऐसा ही हुआ जब एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मोटरसाइकिल चलाते हुए पिस्टलनुमा लाइटर का प्रदर्शन कर रील बनाकर उसे अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छोटेमुड़पार क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि एक युवक ने मोटरसाइकिल पर पिस्टलनुमा वस्तु हाथ में लेकर रील बनाया और उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया है। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान खेम सिंह रौतिया 22 साल, निवासी छोटेमुडपार के रूप में की। रविवार की दोपहर पुलिस की टीम ने राम सिंह रौतिया को तलब कर वीडियो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में खेम सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को उसने अपने मोबाइल से पिस्टलनुमा लाइटर हाथ में लेकर मोटरसाइकिल पर रील बनाई थी और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। पुलिस ने युवक को दी समझाईश जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि सोशल मीडिया पर हथियार जैसे दिखने वाली वस्तुओं का प्रदर्शन कर वीडियो या रील बनाना लोगों में भय और गलत संदेश पैदा कर सकता है। ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज पुलिस की समझाइश के दौरान युवक द्वारा मोहल्ले के लोगों द्वारा उसके खिलाफ शिकायत किए जाने की बात पर उसने गुस्सा जाहिर किए, इस पर खरसिया पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 BNS के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद थाना खरसिया में धारा 170 BNS126, 135(3) BNS के तहत कार्रवाई की गई। रायगढ़ पुलिस की अपील रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन कर रील या वीडियो न बनाएं। ऐसे वीडियो से समाज में भय का वातावरण बन सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी ऐसी गतिविधि से बचें जिससे पुलिस को वैधानिक कार्रवाई करनी पड़े।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan