Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

रायपुर में 7 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:ड्रग्स डिलीवरी के दौरान पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके पकड़ा, पूछताछ में जुटे अफसर; खुलासा होगा जल्द

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
रायपुर में 7 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:ड्रग्स डिलीवरी के दौरान पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके पकड़ा, पूछताछ में जुटे अफसर; खुलासा होगा जल्द
रायपुर में सूखा नशा सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व में ड्रग्स बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी धमतरी से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े हुए थे और शहर में नशे की सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हेरोइन लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय पूछताछ में पुलिस को आरोपियों के लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और शहर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। उनके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। नेटवर्क की भी जांच कर रही पुलिस पुलिस का फोकस अब नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan