Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Rewari News :: मेघवाल उत्थान समिति की ओर से "मेघवाल" शब्द को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार के खिलाफ समिति ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा

📰 Gramsamachar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
Rewari News :: मेघवाल उत्थान समिति की ओर से "मेघवाल" शब्द को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार के खिलाफ समिति ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा
मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा ने रेवाड़ी के नाई वाली चौक स्थित सैंडपाइपर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के दोगले चरित्र पर साधा निशाना. 23 अगस्त को बावल में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री से चमार शब्द के स्थान पर मेघवाल शब्द को मान्यता देने की मांग पर उपजे विवाद के बाद प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा. मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा की ओर से आज रेवाड़ी के सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में विपक्षी दलों द्वारा मेघवाल समाज और दलित वर्ग को लेकर की जा रही विरोधाभासी और भ्रामक प्रचार तथा बयानबाजी का तथ्यात्मक जवाब देना था। इस मौके पर इस मौके पर संयोजक वेद प्रकाश मेघवाल अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल भूपेन्द्र मेघवाल शेखपुर, अशोक मेघवाल, देवन्द्र पॉल मेघवाल, सुजान सिंह मेघवाल,भानसिंह मेघवाल खोरी, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में समिति ने मुख्यमंत्री और सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक वेदप्रकाश मेघवाल ने कहा कि हरियाणा में कुछ विपक्षी दल एक सैली और सुनियोजित साजिश के तहत समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। एक तरफ वे मंचों से दलित हितैषी होने का ढोंग करते हैं, तो दूसरी तरफ अंदरखाने समाज को तोड़ने की राजनीति करते हैं। अगर संस्था के बारे में गलत बयान बाजी देकर समाज में भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। अगर फिर भी नहीं रुकते हैं तो कानूनी कार्यवाही करने में पीछे नहीं रहेंगे । मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा के अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल ने कहा, "विपक्ष के नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जब वे सत्ता में थे तब उन्होंने मेघवाल समाज के उत्थान के लिए एक भी ठोस कदम नहीं उठाया। आज जब वर्तमान सरकार समाज के कल्याण के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है, तो इन्हें हजम नहीं हो रहा। एक रेवाड़ी का यूट्यूबर है जो अपनी व्यक्तिगत मांग को लेकर समाज में लोगों को भ्रमित व कर उकसा रहा है व अपने गलत बयान बाजी देकर मेघवाल उत्थान समिति हरियाणा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है एवं व्यक्तिगत तरीके पत्रकारिता की आड़ में निजी हित साधने का प्रयास कर रहा है व अपने पारिवारिक मांग को काटने की बात कह कर समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं अतः इस प्रकार की कोई मांग को समिति ने माँग पत्र में लिखने के लिए स्वीकार नहीं किया क्योंकि वो माँग व्यक्तिगत माँग थी। अगर ऐसी कोई टिप्पणी आती है तो संस्था की तरफ से कानूनी कार्यवाही करने में पीछे नहीं रहेगी । समिति के सचिव भूपेन्द्र मेघवाल शेखपुर ने कहा कि मेघवाल समाज अब पूरी तरह से जागरूक और शिक्षित हो चुका है। समाज का युवा अब सवाल पूछना जानता है। विपक्ष की यह विरोधाभासी शैली अब चलने वाली नहीं है। समाज अब किसी के बहकावे में नहीं आएगा। समिति ने सर्वसम्मति से मांग की कि विपक्षी दल समाज को गुमराह करना बंद करें और मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करें। समिति ने यह फैसला भी लिया कि सरकार अगर अनुसूचित जाति के हित व जन कल्याणकारी नीतियों को लाएगी तो हम उन नीतियों, योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।
Read full article on Gramsamachar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan