Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

रघुवंश प्रसाद सिंह को भारत रत्न देने की मांग:छठी पुण्यतिथि पर सर्वदलीय सभा, ग्रामीण विकास की योजना उनके नाम पर रखने की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
रघुवंश प्रसाद सिंह को भारत रत्न देने की मांग:छठी पुण्यतिथि पर सर्वदलीय सभा, ग्रामीण विकास की योजना उनके नाम पर रखने की मांग
सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित सम्राट अशोक भवन में रविवार को पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बेलसंड के पूर्व विधायक रघुवंश प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में केंद्र सरकार से रघुवंश बाबू को भारत रत्न देने की मांग उठी। सभा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की किसी योजना का नाम रघुवंश प्रसाद सिंह के नाम पर रखने की मांग भी की गई। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने के लिए लिखा था पत्र समाजसेवी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने रघुवंश बाबू के कार्यों को याद किया। उन्होंने बताया कि रघुवंश बाबू ने अंतिम समय तक किसानों और गांवों की समस्याओं को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने के लिए सरकार को पत्र भी लिखा था। मांग पर अमल नहीं होने पर सत्याग्रह की बात धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छह साल बीतने के बाद भी उनकी इस मांग पर अमल नहीं हुआ है। अब सरकार का ध्यान खींचने के लिए सत्याग्रह किया जाएगा। बेलसंड में प्रतिमा लगाने के लिए मांगी जाएगी अनुमति ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बेलसंड अनुमंडल मुख्यालय में रघुवंश बाबू की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेलसंड और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यहां उनकी प्रतिमा लगाना सम्मान की बात होगी। पूर्व जनप्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव सभा की अध्यक्षता बेलसंड के पूर्व प्रमुख जैनुल आवेदिन ने की, जबकि पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने संचालन किया। पूर्व मुखिया जागरनाथ राय, प्रवीण झा, कौशल सिंह, जय मंगल कुशवाहा, मुन्ना झा, अरुण सिंह, मो. सोहैल अरमान, मो. तबरेज आलम और जामुन राय ने रघुवंश बाबू से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उनके विधायक कार्यकाल को भी याद किया। विचारों और ग्रामीण विकास के काम को आगे बढ़ाने का संकल्प श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने रघुवंश प्रसाद सिंह के विचारों और ग्रामीण विकास के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan