crime
सागर में ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से सरिए चोरी:3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार; ऑटो जब्त, वारदात में एक नाबालिग भी शामिल
सागर रहली में ऑडिटोरियम निर्माण स्थल से लोहे के सरिए चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के सरिए और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को गढ़ाकोटा के जगदीश वार्ड निवासी कपिल पिता बद्रीप्रसाद सेन ने रहली थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रहली में कॉलेज के पास ऑडिटोरियम का निर्माण चल रहा है। इसका काम ठेकेदार शुभम श्रीवास्तव करा रहे हैं। कपिल यहां सुपरवाइजर हैं। लोहे के सरिए के 4 बंडल गायब किए निर्माण स्थल पर लोहे के सरिए, सीमेंट और सेंटिंग सामग्री खुले में रखी थी। 23 अगस्त को मौके पर पहुंचने पर कपिल ने देखा कि लोहे के सरिए के 4 बंडल गायब हैं। आसपास पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 9 बजे तीन पहिया ऑटो क्रमांक MP LA 4340 में कुछ लोग सरिए ले जाते हुए दिखाई दिए थे। चोरी गए सरियों की पहचान के लिए उन पर लाल पेंट से निशान लगाए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेश पिता मनमोहन पटेल निवासी ग्राम तिखी, तरुण पिता हरकिशन राजगीर निवासी कासल पिपरिया, सोनू पिता प्रकाश अहिरवार निवासी बरखेड़ा वार्ड क्रमांक 5 रामनगरी और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि ऑटो में लोहे के सरिए रखकर निर्माण स्थल से चोरी किए थे। सरिए और ऑटो बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए लोहे के सरिए बरामद किए। साथ ही घटना में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त किया गया। रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक अपचारी बालक को पकड़ा गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
Read full article on Bhaskar