Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया सड़क पुनर्निर्माण की मांग की:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जर्जर मार्ग की स्थिति से अवगत कराया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 3 views
सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया सड़क पुनर्निर्माण की मांग की:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जर्जर मार्ग की स्थिति से अवगत कराया
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने खगड़िया-सोनमनखी से झीमा-सर्वजीत होते हुए कबीरा धाप तक सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है। सांसद ने मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सांसद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के भ्रमण और आम लोगों से बातचीत के दौरान इस सड़क की खराब स्थिति की समस्या लगातार सामने आ रही है। यह मार्ग क्षेत्र के निवासियों के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन लंबे समय से जर्जर होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने उल्लेख किया कि सड़क की बदहाल स्थिति का सीधा असर किसानों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी अनावश्यक देरी और कठिनाई होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की खराब स्थिति का प्रतिकूल प्रभाव कोसी दियारा क्षेत्र के समग्र विकास पर भी पड़ रहा है। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही में अतिरिक्त समय और परिवहन खर्च वहन करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री से जनहित और क्षेत्र के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए सड़क के पुनर्निर्माण को स्वीकृति देने तथा संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे कोसी दियारा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सड़क के बेहतर होने से कृषि, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही कोसी दियारा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा प्राप्त होगी। सांसद ने मुख्यमंत्री से इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया है, ताकि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके और क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan