top
संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रू वसूल लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग,भिलाई . असल बात news. संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों से पांच लाख रू वसूल कर लेने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रकरण में धोखाधड़ी से संबंधित विभिन्न साक्षय एकत्रित किया. बता जा रहा है कि पुलिस के द्वारा एकत्रित साक्षयों को देखते हुए आरोपी ने विरासत में की गई पूछताछ आज के दौरान पैसा लेना स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना वर्ष 2018 की है जिसमें अब जाकर गिरफ्तारी हो सकी है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी डी. सत्य साईं, उम्र 36 वर्ष, निवासी डाक बंगला पुरैना द्वारा 17 नवंबर .2018 को शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी शमीम खान द्वारा संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके परिचित सी.एच. बैकुंठ राव से कुल ₹5 लाख ले लिया था तथा नौकरी नहीं लगाई गई। शिकायत की जांच के पश्चात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट, लेनदेन संबंधी वीडियो एवं लोन से संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी शमीम खान को दिनांक 13.09.2026 को समय 13:40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम 1. शमीम खान, निवासी गुरुघासीदास वार्ड क्रमांक 44, कसारीडीह, दुर्ग, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट। 2. लेनदेन संबंधी वीडियो युक्त पेन ड्राइव। 3. 3. लोन से संबंधित दस्तावेज। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एवं वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य एकत्र कर विवेचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस के द्वाराआम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी शासकीय अथवा निजी नौकरी में नियुक्ति दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को राशि देने से पहले संबंधित विभाग एवं नियुक्ति प्रक्रिया की सत्यता अवश्य जांचें। नौकरी लगाने का झांसा देकर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। —0000—
Read full article on असल बात (asal Baat)