Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

संभल की 24 कोसीय परिक्रमा में पांच लाख श्रद्धालु जुटेंगे:68 तीर्थ और 19 कूपों से गुजरेगी यात्रा; 5 लाख श्रद्धालु आएंगे, सीएम योगी से पुष्पवर्षा की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 1, 2026 👁 1 views
संभल की 24 कोसीय परिक्रमा में पांच लाख श्रद्धालु जुटेंगे:68 तीर्थ और 19 कूपों से गुजरेगी यात्रा; 5 लाख श्रद्धालु आएंगे, सीएम योगी से पुष्पवर्षा की मांग
संभल में 13 और 14 नवंबर को 24 कोसीय वंशगोपाल कल्किधाम फेरी परिक्रमा होगी। आयोजकों को इस बार करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। परिक्रमा की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 4 बजे हयातनगर थाने के पास स्थित प्राचीन श्रीवंश गोपाल तीर्थ मंदिर में बैठक हुई। बैठक शाम 5:15 बजे तक चली। इसमें यात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान परिक्रमा की पत्रिका का विमोचन भी हुआ। 13 नवंबर को शुरू होकर 14 को होगी पूरी तीर्थ के महंत भगवत प्रिय ने बताया कि यहां हजारों साल से फेरी परिक्रमा की परंपरा चली आ रही है। इसे वंशगोपाल कल्किधाम फेरी परिक्रमा कहा जाता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि परिक्रमा 13 नवंबर को महंत भगवत प्रिय के सान्निध्य में शुरू होगी। 14 नवंबर को श्री वंशगोपाल कल्किधाम में इसका समापन होगा। यात्रा 68 तीर्थों और 19 कूपों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या उनके किसी प्रतिनिधि से श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से परिक्रमा के सफल आयोजन के लिए बधाई संदेश भी भेजा गया है। पिछले साल पहुंचे थे 2 लाख से अधिक श्रद्धालु आरएसएस के पूर्व कारवाह छत्रपाल ने बताया कि पिछले साल परिक्रमा में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस बार संख्या बढ़ने की संभावना है। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बताया कि बैठक परिक्रमा की तैयारियों और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर हुई। प्रस्तावित 24 कोसीय मार्ग अगली परिक्रमा तक तैयार हो जाएगा। डॉ. यूसी सक्सेना ने बताया कि वार्षिक परिक्रमा से पहले हर साल ऐसी बैठक आयोजित की जाती है। परिक्रमा समिति श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखती है। बैठक में 50 से अधिक लोग रहे मौजूद बैठक में सभासद गोपाल शर्मा, गगन वार्ष्णेय, शोभित गुप्ता, प्रमोद सैनी, ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप चाहल और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर जाटव सहित 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan