politics
संभल में 273 रोजगार सेवकों और 41-महिला मेटों को नोटिस:66 लाख रुपए मानदेय के बाद भी काम नहीं करने पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई
संभल के ग्राम पंचायतों में रोजगार संबंधी कार्य शुरू नहीं कराने और योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जिले के 273 ग्राम रोजगार सेवकों और 41 महिला मेटों को नोटिस जारी किए गए हैं। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई की जानकारी शनिवार शाम करीब 7 बजे मिली। अधिकारियों के मुताबिक, कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं कराया गया था। 66.59 लाख रुपए का बकाया मानदेय दिया श्रम रोजगार उपायुक्त राम आशीष ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले वर्षों का 66.59 लाख रुपये बकाया मानदेय दिया जा चुका है। इसके अलावा जुलाई और अगस्त 2026 के लिए भी 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हुआ और योजना लागू करने में लापरवाही सामने आई। तुरंत काम शुरू कराने के निर्देश नोटिस जारी कर कर्मचारियों को तत्काल ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराने और श्रमिकों की मांग के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पिछले वर्षों के बकाया ईपीएफ की रकम के भुगतान की मांग भी सरकार से की गई है। ब्लॉकवार जारी किए गए नोटिस जिले के आठ विकासखंडों में ग्राम रोजगार सेवकों और महिला मेटों को नोटिस जारी किए गए हैं। ब्लॉकवार विवरण इस प्रकार है। कर्मचारियों को योजना के निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार काम करने और पात्र श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar