Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

संभल में पति से झगड़े के बाद लौटी पत्नी:बंद घर में मिला सामान बिखरा, नकदी-जेवर चोरी; 1076 पर शिकायत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 5 views
संभल में पति से झगड़े के बाद लौटी पत्नी:बंद घर में मिला सामान बिखरा, नकदी-जेवर चोरी; 1076 पर शिकायत
संभल में पति से झगड़े के चार दिन बाद घर लौटी एक महिला को अपना बंद मकान बिखरा हुआ मिला। घर से पांच हजार रुपये नकद, चांदी के जेवर और कपड़े चोरी हो गए। महिला ने पति पर मारपीट और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला आलम सराय की है। मोनिका का अपने पति कंचन से 12 अगस्त को किसी दूसरी महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। मोनिका का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में रहने चली गई थी। रविवार, 16 अगस्त की शाम करीब 03:30 बजे मोनिका अपने घर लौटी तो अंदर का सामान बिखरा देखकर हैरान रह गई। उसने बताया कि घर से चांदी की पाजेब, 5,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सभी नए कपड़े गायब थे। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत 1076 पर की, जिसे बाद में थाना प्रभारी संभल को स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मोनिका अपनी बेटी और मां पुष्पा के साथ रहती है। मोनिका और उसकी मां पुष्पा ने दामाद कंचन पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंचन संभल के सूर्यकुंड मंदिर में पुजारी है। मोनिका ने यह भी बताया कि उसने 1076 पर शिकायत इसलिए की क्योंकि स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत नहीं सुनती और उन्हें न्याय नहीं मिलता। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि यह पति-पत्नी का आपसी विवाद है। महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। यदि पति द्वारा घर में चोरी या मारपीट की घटना की पुष्टि होती है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan