Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

संभल में पटाखा गोदामों की जांच, एक बंद मिला:फायर सिलेंडर और रेते की बाल्टी खाली मिली; अधिकारियों ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 1 views
संभल में पटाखा गोदामों की जांच, एक बंद मिला:फायर सिलेंडर और रेते की बाल्टी खाली मिली; अधिकारियों ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संभल में आगामी त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे तक पुलिस-प्रशासन ने पटाखों के गोदामों की जांच की। संभल कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दरवाजा और चंदौसी रोड स्थित बिछोली गांव में पांच गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक गोदाम बंद मिला, जबकि कुछ जगह फायर सिलेंडर और रेते की बाल्टी खाली मिली। अधिकारियों ने गोदाम संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। गोदाम में मिली खामियां संभल शहर के रायसत्ती थाना क्षेत्र के चमन सराय निवासी जकी, अय्यूब, जाकिर और अक्कन खां के गोदामों की जांच सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने दमकल विभाग की टीम के साथ की। बदायूं दरवाजा क्षेत्र में जकी के गोदाम की जांच के दौरान रेते की बाल्टी खाली मिली। आग बुझाने वाले कुछ सिलेंडरों में भी खामियां पाई गईं। एक गोदाम बंद मिला सीओ संभल कुलदीप कुमार ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में पांच पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया गया। इनमें एक गोदाम बंद मिला। वहां चार लोग मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक गोदाम संचालक पटाखे बनाते नहीं हैं, बल्कि बाहर से खरीदकर उनकी बिक्री करते हैं। अभी गोदामों में नहीं मिला पटाखों का स्टॉक अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गोदामों में पटाखों का स्टॉक नहीं मिला है, क्योंकि अभी पटाखों का सीजन शुरू नहीं हुआ है। जांच के दौरान संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि गोदामों में कौन-कौन सी सुरक्षा व्यवस्थाएं रखना जरूरी है और किन चीजों से बचना है। खाली सिलेंडर भरवाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कुछ फायर सिलेंडर खाली मिले, जबकि कुछ भरे हुए थे। अधिकारियों ने खाली सिलेंडरों को तत्काल भरवाने और काम शुरू करने से पहले सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज-कौशांबी विस्फोट के बाद बढ़ी सतर्कता प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर 31 अगस्त को पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पटाखों के गोदामों में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan