crime
संभल में सस्पेंड चौकियों पर नए दरोगा तैनात:3 चौकी प्रभारियों के निलंबन के बाद 33 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित करने के 24 घंटे के भीतर उनकी जगह नए उपनिरीक्षकों की तैनाती कर दी। इसके साथ ही 33 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस लाइन में तैनात 14 दरोगा भी शामिल हैं। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एसपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। जनशिकायतों में 100 प्रतिशत वृद्धि सामने आने के बाद तीन चौकी प्रभारियों को निलंबित किया गया था। इन चौकियों पर हुई नई तैनाती संभल कोतवाली की क्षेमनाथ चौकी पर थाना नखासा से सतवीर सिंह को तैनात किया गया है। थाना बहजोई की पंवासा चौकी पर पुलिस लाइन से रामप्रकाश सिंह को भेजा गया है। वहीं, खिरनी चौकी पर तैनात रामकुमार सिंह को थाना गुन्नौर की जगन्नाथपुर चौकी भेजा गया है। पुलिस लाइन से आकाश कुमार को थाना कुढ़फतेहगढ़ की छाबड़ा चौकी और उपेंद्र कुमार सिंह को थाना बबराला की जिजौंडा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रमेश चंद्र और लज्जाराम को थाना बबराला, राजेंद्र कुमार कपिल को थाना कैलादेवी और शैलेंद्र कुमार को थाना हयातनगर भेजा गया है। राकेश सिंह को थाना गुन्नौर, सुशील कुमार को थाना रायसत्ती और रघुराज सिंह को थाना नखासा में तैनाती मिली है। हरिओम सिंह और शिवराज सिंह को थाना धनारी, जबकि बलराम सिंह को थाना रजपुरा भेजा गया है। राजवीर सिंह को थाना धनारी की भिरावटी चौकी, रघुराज किशोर को थाना कुढ़फतेहगढ़ की रतनपुर चौकी और विकास यादव को थाना धनारी की दिनौरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। विकास निर्वाल को थाना नखासा की देहपा चौकी, रामकुमार सोम को थाना कैलादेवी की खिरनी चौकी और नवनीत कुमार राघव को थाना बबराला की कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेंद्र कुमार को थाना हजरतनगर गढ़ी की आबादवाली चौकी और जयभगवान सिंह को थाना बहजोई की नवीन पुलिस लाइन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा अंकित और रेशु मलिक को पुलिस लाइन भेजा गया है। चुनाव और सोशल मीडिया सेल में भी तैनाती बलराम सिंह को थाना रजपुरा, गुरजिंदर कौर को थाना धनारी और दिनेश कुमार को थाना बनियाठेर भेजा गया है। आकाश यादव को चुनाव सेल और नितेश शेरावत को सोशल मीडिया सेल में तैनात किया गया है। महिला दरोगा आंचल सिद्धू को एंटी रोमियो स्क्वायड का प्रभारी बनाया गया है।
Read full article on Bhaskar