top
सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने बालिका छात्रावास में पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने के साथ खराब लाइट और पंखों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुछ अध्यापिकाओं द्वारा रोस्टर के अनुसार रात्रि निवास नहीं ...
Read full article on Tarun Mitra